पीएम किसान सम्मान निधि योजना: इस योजना के तहत हर साल किसानों को मिलते हैं 6,000 रुपए, आइए जानते हैं इसके बारे में संपूर्ण जानकारी!
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से की गई थी और इसकी पहली किस्त साल 2018-19 के अंतर्गत ही किसानों को दी गई थी। यह योजना खास तौर पर भारत देश के किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को आर्थिक रूप से कुछ मदद करना है ताकि उनकी कुछ ज़रूरतें पूरी की जा सकें।
इस योजना के माध्यम से भारत सरकार हर साल किसानों के बैंक खाते में 6,000 रुपए की राशि भेजती है, जिसका उपयोग वे जब चाहें जैसे चाहें कर सकते हैं। तो अगर आप भी एक किसान हैं और आपको अभी तक इस योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो यह आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है, क्योंकि देश के हर किसान को इसका लाभ लेना चाहिए। इसलिए आज के इस आर्टिकल में “PM Kisan Samman Nidhi Yojana” के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जिसकी मदद से आप भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Overview
योजना का नाम: पीएम किसान सम्मान निधि योजना
योजना की शुरुआत कब हुई: 1 दिसंबर 2018
किसके द्वारा शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
सहायता राशि: 6,000 रुपए
लाभार्थी: देश के सभी किसान
आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in/
पीएम किसान योजना के उद्देश्य
- किसानों को आर्थिक सहायता देना
- किसानों की आय में स्थिरता लाना
- किसान अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना
- किसानों का मनोबल बढ़ाना
- किसानों को सम्मान अवसर प्रदान करना
पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ
- इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की राशि दी जाती है।
- यह राशि साल में 3 बार यानी 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों के रूप में किसानों को दी जाती है।
- इस योजना में दी जाने वाली राशि सीधा किसानों के बैंक खाते में डाली जाती है, इसके लिए उन्हें कहीं जाने की ज़रूरत नहीं होती।
- इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को मिलता है।
- छोटे व सीमांत वर्ग के किसानों के लिए 6,000 रुपए की राशि बड़ी महत्वपूर्ण होती है, यह राशि उनके खेती, दवा और घर की ज़रूरतों में काम आती है।
अब तक कितनी किस्तें दी जा चुकी हैं?
- अब तक देश के किसानों को इस योजना की 20 किस्तें सफलतापूर्वक दी जा चुकी हैं, और जिन किसानों को इसकी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है तो हो सकता है कि उन्होंने अपनी KYC प्रक्रिया पूरी न की हो।
- 19वीं किस्त – 24 फरवरी 2025 को जारी हुई।
- 20वीं किस्त – 2 अगस्त 2025 को जारी हुई।
- 21वीं किस्त कब तक आएगी?
- ऐसे किसान जो इस योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें हम बता दें कि इस योजना की 21वीं किस्त नवंबर या दिसंबर के बीच जारी की जाएगी। इस योजना की हर किस्त 4 महीने के अंतराल में किसानों के खाते में भेजी जाती है।
किस्त न मिलने के कारण
ऐसे किसान जिन्हें इस योजना की किस्तें नहीं मिल रही हैं, उन्हें हम बता दें कि इसके कुछ कारण हो सकते हैं जैसे:
- e-KYC न होना (आधार, बैंक खाता, मोबाइल लिंक आदि)
- आधार व बैंक खाता लिंक न होना
- किसान का नाम रिकॉर्ड में न होना
- जमीनी विवाद या कागजात में गड़बड़ी होना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
ऐसे किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इसमें आवेदन करना होगा और आवेदन के लिए उनके पास ये सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- किसान प्रमाण पत्र
- जमीन से जुड़े कागजात
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- स्वयं घोषणा प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नाम कैसे जुड़वाएं?
ऐसे किसान जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें हम बता दें कि इसका कारण यह हो सकता है कि आपने अभी तक इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया होगा। इसलिए अगर आपको इसका लाभ लेना है तो अपना नाम इसमें जुड़वाना होगा, जिसके लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
स्टेप 2: इसके बाद “Farmers Corner” के सेक्शन में जाएं, जहां आपको कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
स्टेप 3: उनमें से “New Farmer Registration” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें, जिसके बाद सिस्टम जांचेगा कि आपका नाम पहले से इस योजना में जुड़ा है या नहीं, अगर नहीं जुड़ा है तो आगे का फॉर्म खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
स्टेप 6: फॉर्म भर जाने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
स्टेप 7: इसके बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
स्टेप 8: अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति का पता कर सकते हैं।
निष्कर्ष
पीएम किसान योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपए की सहायता राशि देती है। इस आर्टिकल में हमने इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है, उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें।
FAQs
- क्या किसान को हर साल दोबारा आवेदन करना पड़ता है?
उत्तर: नहीं, एक बार आवेदन स्वीकृत होने के बाद किसान को हर साल दोबारा आवेदन नहीं करना होता। - क्या एक ही परिवार के दो सदस्य योजना का लाभ ले सकते हैं?
उत्तर: नहीं, एक परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे) को एक ही लाभ मिलेगा।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2025 | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना





